उत्तराखंड
उत्तराखंड में जल्द लगाए जाएंगे 6 नए डॉप्लर रडार, मिलेगी मौसम की सही जानकारी
Uttarakhand News: उत्तराखंड में मौसम की वजह से होने वाली आपदाओं को रोकने के लिए अब ठोस कदम उठाए जा रहे है। राज्य में अब जल्द ही 6 नए डॉप्लर रडार लगाए जा रहे हैं। इस रडार से आंधी-पानी, अचानक होने वाली तेज बारिश, ओले पड़ने और उसकी स्थिति से निपटने और लोगों को रीयल टाइम बारिश की जानकारी मिल सकेगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून आपदा की दृष्टि में हमेशा संवेदनशील रहता है। जिसको देखते हुए उत्तराखंड में 6 नए डॉप्लर रडार (new Doppler radar) लगाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि ये रडार पहाड़ी इलाकों केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और धारचूला में स्थापित होंगे। वहीं मैदानी इलाकों में देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल में डॉप्लर रडार लगाए जाएंगे।
माना जा रहा है कि डॉप्लर रडार लगने के बाद मौसम की सटीक जानकारी मिल सकेगी। यह एक तरह से रियल टाइम वेदर मॉनिटरिंग सिस्टम है और इससे यह पता चलता है कि मौसम की एक्टिविटी की क्या स्थिति है। हाल ही में टिहरी और देहरादून में आई तबाही को देखते हुए ये कदम उठाया जा रहा है।
गौरतलब है कि राज्य में फिरहाल एकमात्र डॉप्लर रडार नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर में लगा हुआ है। हालांकि एक डॉप्लर रडार हाल ही में टिहरी जिले के सुरकंडा में लगाया गया था, लेकिन अभीतक वो चालू नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि अगले महीने की शुरुआत में सुरकंडा वाला डॉप्लर रडार काम करने लगेगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
